कुछ दृश्य निगाहों से पढ़े जाते हैं-हिंदी शायरी
कुछ दृश्य इस तरह सामने आते हैं
कि शब्द हो जाते खामोश
निगाहों से वह पढ़े जाते हैं
लिखकर कोई क्या बतायेगा
तस्वीरों में चेहरे
सारा माजरा बयां कर जाते हैं
जो देखकर भी न समझे
वह पढ़कर भी क्या समझेंगे
हृदय में बसता हो जीवन
संवेदनाओं की बहती हो जब पवन
चक्षुओं से देखकर ही
स्पर्श अनुभव किये जाते हैं
जागते हुए भी सोते हैं कई लोग
उनको समझाने से मतलब बेमानी हो जाते हैं
……………………..
दीपक भारतदीप
Filed under: Blogroll, Deepak bharatdeep, E-patrika, Media, bharat, blogger, blogging, bloging, education, freinds, global dashboard, hasya kavita, hindi megzine, hindi sahitya, india, inglish, life, love, mastram, web bhaskar, web dunia, web duniya, web jagran, web nav bharat, web panjab kesri, web patrika, web times, अभिव्यक्ति, कला, कविता, क्षणिका, दीपक भारतदीप., मस्तराम, व्यंग्य, शब्द, शायरी, शेर, शेर-ओ-शायरी, समाज, हास्य-व्यंग्य, हिंदी साहित्य, हिन्दी पत्रिका, हिन्दी शायरी