धन आने से बुद्धि नहीं आ जाती-लेख Money is not coming to mind - article

पैसे में बहुत बड़ी ताकत होती है यह भी बहुत समय से सुनते आ रहे हैं। बड़े बुजुर्ग यह भी कहते हैं कि पैसे से आदमी में बुद्धि नहीं आती। इस पर विचार करते हुए कई बार दिमाग ऊहापोह में फंस जाता है कि सत्य क्या है।

अब समझ में आने लगा है कि दोनों ही बातें सत्य के दो पहियों की तरह है जिन पर जीवन का रथ चल रहा है। अब देखिये जब देश गरीब कहलाता था तो यहां के कुछ लोग विश्व में चमकते थे। कुछ ने खेलों में तो कुछ ने अध्यात्म में नाम कमाया। मैं यहां खेलों के बारे में अधिक लिखना चाहता हूं। भारत हाकी में आठ बार ओलंपिक और विश्व कप में विजेता रहा चुका हैं। 1971 में हाकी में तो 1983 में भारत ने विश्व कप क्रिकेट कप जीता। उसके बाद तो सब थम सा गया। 1983 में भारत की आर्थिक रूप से कोई ताकत नहीं थी पर उसने विश्व कप जीता जिसने यहां इतनी लोकप्रियता पायी कि उसको नियंत्रण करने वाली संस्था बीसीसीआई दुनियां की सबसे अमीर संस्था बन गयी। मगर क्रिकेट! यहां के चयनकर्ता मानते हैं कि यहां अब प्रतिभाएं नहीं हैं।  अब उसके विकास का काम फिर शुरू करने के लिये विदेशी खिलाडियों को नीलामी में खरीद कर कुछ टीमों के मैच करवाये जा रहे हैं कि अब सीखो क्रिकेट। यानि 1983 के बाद पैसा खूब आता गया पर हमारी क्रिकेट प्रतिभा कम होती गयी। हाकी में 2010 के विश्वकप का आयोजन भारत करने जा रहा है जबकि विश्व में उसकी इस खेल में कोई हैसियत नहीं है और अपने पड़ौस में हो रहे ओलंपिक में हमारी भागीदार नगण्य हो गयी है।

अब सवाल उठता है कि विश्व कप की मेजबानी क्यों मिली? क्योंकि यहां खेलों पर पैसा खर्च किया जा सकता है प्रतियोगिताओं के लिये वह जरूरी है। मतलब अब हमारी पूछ विश्व में पैसे खर्च के कारण बढ़ी है न कि अपनी प्रतिभा के कारण। मैने एक पश्चिमी विशेषज्ञ का भारत में यह कथन कहीं पढ़ा था कि ‘ भारत एक ऐसा अमीर देश है जहां गरीब लोग अधिक रहते हैं‘। अगर आप देश में चल रहे नाटकों को देखें तो लगता है कि सब जगह पैसा बरस रहा है और ऐसा लग रहा है कि हर आदमी करोड़पति होने की तरफ बढ़ रहा है।
महत्वहीन क्रिकेट मैचों को देखने के लिये लोग स्टेडियमों मे भागे जा रहे हैं। बैट-बाल को द्वंद्व देखने के लिये हजारों लोग टिकट खरीद कर मैदान में नाचते हैं। टीवी और रेडियों पर लोगों के लिये पुरस्कारों की भीड़ लगी जा रही है। एक अजीब सा माहौल है। एक तरफ बढ़ती महंगाई और जलसंकट और बिजली के अभाव से ग्रस्त देश में ऐसा वातावरण रहना अपने आप में आश्चर्यजनक लगता है।

इस देश में न तो धन पहले कम था न आज है समस्या उसके वितरण की है-अर्थशास्त्र पढ़ने वाला हर आदमी इस बात को जानता है। दूसरी समस्या है कुप्रबंध जो कि आज के समय में सबसे अधिक है। लोग कहते है कि भारत के लोग अपने देश में ठीक काम नहीं करते पर विदेश में उनका प्रदर्शन अच्छा है। यह बात नहीं है। सत्य तो यह है कि यहां प्रबंध कौशल के अभाव में उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहता  क्योंकि जो तकनीकी विशेषज्ञता या  किसी विशेष काम में योग्यता होने पर भी उसे जिस प्रकार के प्रबंधन की आवश्यकता है वह यहां नहीं मिल पाता। बाहर भी भारत के लोग जो हैं उनमें कोई प्रबंधन के कारण ख्याति अर्जित नहीं कर सका। सभी खेल संघों की हालत देखें तो वह कुप्रबंध (भ्रष्टाचार भी उसका ही हिस्सा है) का शिकार हैं। जिन लोगों का यहां पद मिल गया वह तो अपने आपको राजा और अपने से नीचे वाले को प्रजा समझने लगता है। याद करें अभी जो खिलाडियों की बोली लगी थी उसे लगवाने एक अंग्रेज विद्वान की सेवायें लीं गयी जिसने तमाम तरह के नियम भी बनाये। भारत के जो लोग विदेशों में अमीर बने हैं वह प्रबंध कौशल के कारण नहीं बल्कि व्यवसायिक कौशल के कारण हंै। उनको विदेशों के योग्य प्रबंध विशेषज्ञों की सेवायें मिलतीं हैं।
हैरानी की बात यह है कि किसी समय गरीब कहलाने वाले इस देश के आर्थिक रूप से ताकतवर होने की बात तो हो रही है पर सामाजिक और क्रीड़ा के क्षेत्र में इसका पिछड़ापन बढ़ता ही जा रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिताओं के हजारों करोड़ के लेनदेन की आंकड़े चकित कर देते हैं पर खेलने के नाम इसके खिलाडियों की हालत बहुत दयनीय है। आजकल जो प्रतियोगिता चल रही है उसमें विदेशी खिलाडियों के खेल को देखकर ऐसा लगता है कि भारतीय खिलाडी कभी-कभार ही अच्छा खेल सकते हैं वह भी इसलिये ताकि टीम में उनकी जगह बनी रहे।

हाकी में तो इतनी हास्यास्पद स्थिति देश में ही देखी जा सकती है। 15-16 वर्षों से हाकी टीम गड्डे में जाती दिख रही थी पर कोई हाथ लगाने को तैयार नहीं था। आखिर विश्व ओलंपिक संघ ने जब धमकाया तब कहीं यहां के लोग अपनी निद्रा से जागे।  इससे यह समझ में आ सकती है कि हमारी बुद्धि आज भी विदेशों की तरफ बंधुआ मजदूरों की तरह देखती है। विश्व ओलंपिक महासंघ भी इसलिये जागा क्योंकि उसको यहां विश्व कप हाकी प्रतियोगिता करानी है और अगर भारत की टीम उसमें ऐसी ही रही तो उसकी प्रतियोगिता का मजा खराब हो जाता और फिर यहां से पैसे की उगाही शायद वैसी नहीं हो पाती-प्रायोजक भारतीय कंपनियों या यहां सक्रिय विदेशी कंपनियों को ही करना है और यहां भले ही दिखावे के हीरो हों पर होने तो चाहिए वरना उनके उत्पादों का विज्ञापन कैसे होगा? धन के बल पर प्रायोजन मिल गया पर प्रतिभा कहां से आयेगी? ऐसा नहीं है कि इस देश में प्रतिभाओं की कमी है पर उनको खोजने और उनका मार्ग प्रशस्त करने वाले प्रबंधकों का यहां अभाव है क्योंकि यहां के अमीर चाहे कितना भी पश्चिम का अनुकरण कर लें पर किसी नयी प्रतिभा को प्रोत्साहन वह तब तक नहीं देते जब तक कोई उनके सामने जाकर  मस्तक न झुकाये। सभी प्रदर्शन व्यवसायों (खेल, फिल्म और टीवी) में प्रभावशाली लोगों का बोलबाला है और सभी अपने लोगों को चमकाना चाहते हैं। फिल्म की हालत तो यह है कि आज देश का कोई युवक हीरो बनने की सोचता भी नहीं है क्योंकि वह तो पुराने हीरो के लिये सुरक्षित हो गयी हैं। कहने को इस देश के निर्माता दंभ भरते हैं कि हाॅलीवुड की बराबरी करेंगे पर उनमे व्यवसायिकता के भाव का अभाव है। फिल्में बनाते हैं और हिंदी फिल्में  देखने वाले लोग इतनी संख्या में हैं कि रद्दी फिल्म बनाने वाले को भी  आर्थिक  लाभ हो ही जाता है पर इसका मतलब यह नहीं कि उनकी फिल्में कोई ऊंची श्रेणी  की हैं। हाॅलीवुड में शुद्ध रूप से व्यवसायिक भाव से फिल्में बनती हैं और वहां कोई निर्माता या निर्देशक अपने बेटे या बेटी को फिल्म में इस तरह हीरो-हीरोइन नहीं बनाता जैसे यहां बनाते हैं।

मतलब यह है कि पैसा आने से बुद्धि नहीं आ जाती-यह बात भी हमारे बुजुर्ग सही कह गये हैं। इसके अलावा आर्थिक विकास का आशय यह भी नहीं है कि लोगों का बौद्धिक विकास हो जायेगा यह बात अच्छी तरह से समझी जा सकती है। भारत में तो एक बात और भी है कि यहां तो लोगों को बौद्धिक रूप से भ्रमित रखकर ही पैसा कमाया जा सकता है शायद इसलिये ही कथित आर्थिक विकास प्रचार में बहुत सुनाई देता है पर जमीन पर परिलक्षित नहीं होता।

Traasnlet by googal tool(Hindi writer has no knowledge of English, so he is not responsible for the lack of translation) 

A large force of money is also a lot of time listening to come. It also says that the large elderly man of wisdom does not come from money. The idea of the mind at times confused the truth of what is caught.

Now, coming to understand that both the truth of things is like the two wheels of the chariot on which life is going on. Now, when our view was called the poor people in the world, here’s some beads. Some of the games, some have earned a name of spirituality. Games here I wish to write more about. India hockey in the Olympics eight times and winning the World Cup is finished. Hockey in 1971, in 1983, India has won the World Cup Cricket Cup. After all, what was ceased. India in 1983 as an economic power was not on it who won the World Cup is so popular here that he found the body control to the BCCI to become the world’s richest institution has been. But cricket! The selectors believe that the talents are not here now. Now, to resume development of foreign players in the auction for the purchase of some of the teams that are going to match dais now learn cricket. That was 1983, after the money comes a lot of talent on our cricket has been low. 2010 World Cup of Hockey in India is going to the event in the world while the game is not in a position to be in the Olympics and its neighbourhood, our partners have been negligible.

The question that arises is, why did host the World Cup? Games here because of the money can be used for the championships is important. Means we now ask for money in the world because of increased spending, not because of his talent. I was a specialist in India, the western statement read somewhere that India is a rich country where poor people are more ‘. If you look at plays in the country running everywhere, it is money that is years, and it seems that every man on behalf of millionaires is increasing.
Unimportant to see cricket matches in the stadiums of people fled are going. BAT - for the child to see the conflict thousands of people buy tickets in the field dancing. TV and Radio awards for the people of the crowd is engaged. Like a strange environment. On the one hand and rising inflation suffer from lack of water and electricity in the country to live in their own environment so it seems surprising.

In this country, not less, money was not the first problem today is the distribution - economics read every word of this man knows. The other problem is that today’s mismanagement of the most time. People say that the people of India do not work properly in our country abroad on their good performance. It is not. The truth is that in the absence of their performance management skills do not always because of the technical expertise or a special ability to work on it just as the management of the need to not get it here. The people of India are also outside the management of any of them could not earn a reputation. All sports federations to see the condition of mismanagement, it (corruption, his part is) a victim. The people’s office here, he has found himself under the king and his people to understand it. The players still remember that it began to bid a British scholar of vaccination services did all kinds of rules which was also created. India’s foreign people who have the management skills of the rich not because of professional skills but also because of हंै. For managing them abroad get services of experts.
The surprise is that at any time, so-called poor in this country to be financially powerful thing, being on the field of sports and social backwardness, it is growing. Thousands of cricket competitions million of the transaction data baffled to play on the name of its players very poor condition. Today the competition is doing it is to see foreign players of the game it appears that the Indian Players ever - makes it too can play the better team, so that his place remains so.

Hockey, the situation is so ridiculous as can be seen in the country. 15-16 years in the hockey team is showing trouble was not ready to put on a hand. After all, the World Olympic Association has so far threatened when the people woke from his sleep. It is understood that our minds could still abroad on behalf of bonded labourers looks like. World Federation of the Olympics because it up because the World Cup hockey competition here and if India is to the team if there is such bad shape as the competition’s fun here and then raised money from the same may not be deciduous - Indian companies or sponsors here Active foreign companies here and even if it is to show the hero, should be on how to advertise their products or else be? On the strength of sponsorship money received from Where will the talent? Not that the lack of talent in this country and find them on their path to the lack of managers, because even if the rich how to emulate the West take on a new talent, he will not give incentives until Faced with a visiting head झुकाये not. All businesses performance (sports, film and TV) in a couple of influential people and all its people want to irradiate. The film is that the condition of the country today is a young man to become a hero because he did not think it was safe for the old hero. The country’s producer, said the arrogance of the match will enter the हाॅलीवुड ones on the sense of a lack of professionalism. Make films and Hindi movies to see the number of people so that the trash the film also is on the economic benefit it would not mean that his films are a high-class. hollywood purely commercial in the sense of the films are made there, a producer or director and his son or daughter of the hero of the film - like the heroine makes not make here.

This means that money is not coming to mind - it is also true to say we were elderly. In addition, economic growth has not meant that the people of this intellectual development will be well understandable. In India, and one thing here is that if people intellectually confused with the money earned can be put perhaps because the so-called economic development to hear a lot of publicity on the ground is not reflected.

2 Responses to “धन आने से बुद्धि नहीं आ जाती-लेख Money is not coming to mind - article”

  1. Hello there. I was sent a link to your blog by a friend a while ago. I have been reading a long for a while now. Just wanted to say HI. Thanks for putting in all the hard work.

    Jennifer Lancey

  2. दीपक भाई, हमारी आरती ओम जे जगदीश … मे एक लाईन आती हे सब को सन्मति दे भगवान, लेकिन आज कल उसे बदल कर बोला जाता हे सब को सम्पति दे भगवान,

Leave a Reply