मनुस्मृति:राज्य सभी धर्मों के पालन कराने वाला मध्यस्थ

१.देश, काल, विद्या एवं अन्यास में लिप्त अपराधियों की शक्ति को देखते हुए राज्य को उन्हें उचित दण्ड देना चाहिए। सच तो यह है कि राज्य का दण्ड ही राष्ट्र में अनुशासन बनाए रखने में सहायक तथा सभी वर्गों के धर्म-पालन की व्यवस्था करने वाला मध्यस्थ होता है।
२.सारी प्रजा के रक्षा और उस पर शासन दण्ड ही करता है, सबके निद्रा में चले जाने पर दण्ड ही जाग्रत रहता है। भली-भांति विचार कर दिए गए दण्ड के उपयोग से प्रजा प्रसन्न होती है। इसके विपरीत बिना विचार कर दिए गए अनुचित दण्ड से राज्य की प्रतिष्ठा तथा यश का नाश हो जाता है।
३.यदि अपराधियों को सजा देने में राज्य सदैव सावधानी से काम नहीं लेता, तो शक्तिशाली व्यक्ति कमजोर लोंगों को उसी प्रकार नष्ट कर देते हैं, जैसे बड़ी मछ्ली छोटी मछ्ली को खा जाती है।
४.संसार के सभी स्थावर-जंगम जीव राजा के दण्ड के भय से अपने-अपने कर्तव्य का पालने करते और अपने-अपने भोग को भोगने में समर्थ होते हैं ।

2 Comments

  1. Posted 20/03/2008 at 4:58 pm | Permalink

    बढ़िया विचार प्रेषित किए हैं।

  2. Posted 27/03/2008 at 1:09 pm | Permalink

    कृपया भरथरी शतक पर लिख कर प्राचीन ग्रंथों से पाठकों को अवगत करायें


Post a Comment

Your email is never published nor shared. Required fields are marked *

*
*