इसका गम नहीं-कविता
उनकी गली से निकलते हुए
यूं भी हमें डर लगता है कि
कहीं हमें देखकर उन्हें
वह वादे याद न आयें
जो कर वह मुकर गए
और अब उनको याद दिलाएं
हमने धोखा खाया इसका
कोई गम नहीं
वैसे भी जमाने में दर्द कम नहीं
जो उसमें इजाफा करें और
जब वह कांपें और शरमाये
जब हम से आँखे मिल जाएं
——————————
उनके वादे पर भरोसा कर
धोखा खाया
इसका कोई गम नहीं
तकलीफ होती है यह सोचकर
अब वह फिर उस रास्ते पर
फिर नहीं मिलेंगे कभी
राह बदल कर चल देंगे और कहीं
Filed under: Blogroll, Deepak bharatdeep, E-patrika, blogging, education, friends, hasya kavita, hindi, hindi kavia, hindi megzine, hindi mitra, hindi poem, hindi sahitya, kavita, shayri, web bhaskar, web dunia, web duniya, web jagran, web nav bharat, web panjab kesri, web patrika, अनुभूति, कविता, कौटिल्य, दीपक भारतदीप., व्यंग्य, शब्द, शायरी, शेर, शेर-ओ-शायरी, समाज, साहित्य, हास्य-व्यंग्य, हिंदी, हिंदी साहित्य