१.जिनका विकास रुक जाता है, जो बढ़ना बंद कर देते हैं। ठहर जाते हैं। वे जल्दी बूढे हो जाते हैं।
२.नये-नये खेल सीखिए। नई-नई पत्रिकाएँ पढिये। अच्छी पुस्तकों से अधिक-अधिक से ज्ञान बढाते रहिये। कुछ न कुछ लिखिए।
३.संसार में अनेक भाषाएं हैं। नई-नई भाषाएं सीखिए
४.पृथ्वी पर अरबों लोग रहते हैं। लाखों के संपर्क में आप आ सकते हैं, हजारों से अपना व्यवहार कर सकते हैं। नए-नए लोगों से परिचय कर सकते हैं। अपने संपर्क, व्यवहार और परिचय का दायरा बढाते जाएं।
आप ऐसा करते हैं तो आपको जीने का विश्वास होगा-आपको जीवन पर विश्वास है तो आप यौवन में विश्वास करते हैं। फिर आप चिर युवा और चिर सुन्दर हैं और रहेंगे। आप कभी भी बूढे नहीं हो सकते।
One Comment
mujhe aise lekh mere mail id par bhej do