चाणक्य नीति:अधम लोग देते हैं धन को अधिक महत्व

१.इस संसार में अधम व्यक्ति धन को ही महत्व देते हैं. उन्हें बस किसी भी प्रकार से धन मिलना चाहिए और एकमात्र उद्देश्य भी यही होता है. इसकी पूर्ति के लिए वह किसी भी हद तक गिर सकते है, और मान-सम्मान का उनके लिए कोई महत्त्व नहीं होता.
२.मध्यम स्तर का व्यक्ति धन के साथ मान को भी महत्त्व देते हैं. उन्हें धन तो चाहिए पर साथ में सम्मान भी उनकी एक पसंद रहती है.
३.इन दोनों से भिन्न उत्तम श्रेणी के पुरुष होते हैं, इनके लिए जीवन का लक्ष्य केवल सम्मान प्राप्त करना ही होता है और इसी के अनुसार उनका आचरण होता है.

Post a Comment

Apki email kabhi bhi kisi aur ko diya nahi jata Required fields are marked *

*
*