सब रंग देखो दृष्टा बनकर
नाम है हीरो
बहादुरी में जीरो
पर्दे पर बडों-बडों की करते छुट्टी
लोगों को पिलाते बहादुरी की घुट्टी
पर पर्दे के पीछे छोटे विलेन भी
अपने मुताबिक उनको नचवाते
चाहे जहाँ चाहे जैसा
नृत्य और गीत गंवाते
उनके इशारे ऐसे होते की
साइड रोल में आ जाता हीरो
जो पूछो कोई सवाल तो
परदे पर मजबूरों और गरीबों के
लिए जोर से गरजने वाला
मजबूरी जताता है हीरो
देखने वाले रहें भ्रम में
पर पढ़ने वाले जानते हैं
कौन है पर्दे का कौन है और
कौन है पर्दे के पीछे का हीरो
———————————
छोटे पर्दे पर भी
नजर आते है तमाम विरोधाभासी दृश्य
देखकर हैरान होता है मन
कोई हीरो कहता है ‘संतुष्ट नहीं हो जाओ’
कोई संत कहैं’संतोष है सबसे बड़ा धन’
बच्चे ने पूछा अपने दादा से
‘आप ही करो हमारी शंका का निवारण
राम को माने या देखें रावण
जंग में कूदें या ढूंढें अमन’
दादा ने कहा
‘हीरो तो पैसा लेकर बोलता है
संत सच्चा है तो ग्रंथों से
रहस्य खोलता है
इस रंग बदलती दुनिया में
सब रंग देखो दृष्टा बनकर
तो दिल और दिमाग में रहेगा अमन
नीयत में हो तो जिन्दगी में खिलेगा
सच का चमन
Filed under: Blogroll, Deepak bharatdeep, E-patrika, Media, Media Biz, blogger, blogging, bloging, education, global dashboard, hindi, hindi gyan, hindi kahani, hindi kavia, hindi megzine, hindi poem, hindi sahitya, hindi thougnt, india, kavita, sampadkeeya, shayri, web dunia, web duniya, क्षणिका, चिन्तन, दीपक भारतदीप., भारत, व्यंग्य, शब्द, शेर, हिंदी साहित्य | Tagged: अनुभूति, अभिव्यक्ति, व्यंग्य, साहित्य, हास्य, हिन्दी कविता, hasya, hindi kavita, internet, vyangy