चाणक्य नीति:विद्या की शोभा उसकी सिद्धि
1.जिसके प्रति सच्चा प्रेम हैं वह दूर रहते हुए भी समीप रहता है। इसके विपरीत जिससे लगाव नहीं है वह आदमी पास रहते हुए भी दूर रहता है। यह एक वास्तविकता है कि मन के लगाव के बिना आत्मीयता का भाव बन ही नहीं सकता है।
2.जिस किसी व्यक्ति से मिलने की संभावना है उससे सदैव मधुर व्यवहार करना चाहिऐ। उदाहरण के लिए मृग का शिकार करने की इच्छा रखने वाला चालाक शिकारी उसके आसपास रहकर मधुर स्वर में गीत गाता रहता है ।
3.अगर तुम्हें लोगों में अपना सम्मान बनाए रखना है तो किसी के सामने किसी की बुराई नहीं करो .
4.विद्या की शोभा उसकी सिद्धि में है । जिस विद्या से कोई उपलब्धि प्राप्त हो वही काम की है।
5.धन की शोभा उसके उपयोग में है । धन के व्यय में अगर कंजूसी की जाये तो वह किसी मतलब का नहीं रह जाता है, अत: उसे खर्च करते रहना चाहिऐ
Filed under: Blogroll, Deepak bharatdeep, E-patrika, art, bharat, blogger, blogging, bloging, chankya, web dunia, web duniya, चाणक्य, चिन्तन, दीपक भारतदीप., बिंब-प्रतिबिंब, विश्वास, साहित्य, सूचना, हिंदी आलेख | Tagged: आध्यात्म, चाणक्य नीति, संस्कार, chankya, hindi
सारे पाँचों नीती बहुत अच्छे हैं
लगे रहो
दीपक श्रीवास्तव
अच्छा लगा।